आगरालीक्स…आगरा के सदर में वीकेंड मिड नाईट फेस्ट. डांस, म्यूजिक की सजी शाम. देखें वीडियो
ताज महोत्सव समिति द्वारा आयोजित “वीकेंड मिड नाईट फेस्ट” का आयोजन प्रत्येक शनिवार और रविवार को सदर बाजार मुक्ताकाशी मंच आगरा पर किया जा रहा है। इसके इवेंट पार्टनर हैँ “शुभ सिगनेचर ईवेंट”। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे हालीवुड अभिनेता मधुर मित्तल के माता पिता महेश मित्तल अनीता मित्तल। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन के अधिकारी गण एवम SBTA एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
मधुर मित्तल हॉलीवुड की आॅस्कर विजेता फिल्म स्लम डोग मिलेनियर और मिलियन डॉलर आर्मस साथ ही विश्व विख्यात सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रवीना_टंडन के साथ प्रमुख भुमिका में हिन्दी फिल्म मातर् से आगरा का मान बढा चुके हैं ! विक्रम शुक्ला के निर्देशन में आज के पप्पू खान बैंड के बेहद सुरीले गायक एस के खान, विनोद कुमार, रवि पिप्पल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीतकारों में की-बोर्ड पर पप्पू खान, ढोलक पर योगेश कुमार ऑक्टोपैड पर प्रशांत शर्मा ने अपनी म्यूजिकल प्रस्तुतियों से सभी की तालियां बटोरी।

उर्वशी डांस एकेडमी की निर्देशक रूचि शर्मा के द्वारा 1. गणेश स्तुती , दिशा वर्मा , नेगवरना सिंह , क्रतिका गुप्ता , सान्या अरोरा , 2.राम स्तुती -दिशा वर्मा , नेगवरना सिंह क्रतिका गुप्ता
3.सूफी कथक – नेगवरना सिंह क्रतिका गुप्ता 4. मु ग ल कालीन कथक ( तराना ) दिशा वर्मा , नेगवरना सिंह क्रतिका गुप्ता शानदार प्रस्तुतियां दी गयी। मंच संचालन नीरज त्रिपाठी ने किया