आगरालीक्स …आगरा में वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर दिखाई दे रहा है। सुबह बादल छाए हैं, गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन तापमान कम नहीं होगा। जानें कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में मंगलवार से मौसम बदल गया है। दिन में बादल छा रहे हैं। दूसरे दिन बुधवार को भी सुबह 6.30 बजे तक सूर्योदय नहीं हुआ है और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को बादल छाएंगे, लेकिन गर्मी से बहुत राहत नहीं मिलेगी। तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच में रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा।
15 अप्रैल से हीट वेव
मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बादल छाएंगे। 15 अप्रैल से हीट वेव चलेंगी, इससे तापमान और बढ़ जाएगा।
आईएमडी का अनुमान
13-Apr 24.0 44.0 Mainly Clear sky
14-Apr 23.0 43.0 Mainly Clear sky
15-Apr 25.0 43.0 Heat Wave
16-Apr 25.0 44.0 Heat Wave
17-Apr 24.0 43.0 Mainly Clear sky
18-Apr 24.0 43.0 Mainly Clear sky