आगरालीक्स ….आगरा में अगले महीने के अंत तक राजस्थान के मसाला चौक की तर्ज पर चौपाटी बनकर तैयार हो जाएगी। चौपाटी में एक ही जगह आगरा की स्वादिष्ट बेड़ई कचौड़ी से लेकर बर्गर, पिज्जा का स्वाद ले सकेंगे। कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे।

आगरा में ताजनगरी फेज दो में जोनल पार्क के पास चौपाटी विकसित की जा रही है। चौपाटी का काम 31 मई तक पूुरा होना है। एडीए के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने समीक्षा की, निर्देश दिए हैं कि चौपाटी का काम जल्द पूरा किया जाए। 31 मई तक काम पूरा हो जाना चाहिए।
मसाला चौकी की तरह आगरा चौपाटी
राजस्थान की मसाला चौपाटी की तर्ज पर आगरा चौपाटी विकसित की जाएगी। 5 करोड़ से चौपाटी का निर्माण होगा। चौपाटी में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। चौपाटी में नियमित अंतराल पर कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे।