आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्री में काम करते वक्त मजदूर का हाथ मशीन से कटा. इलाज के दौरान हुई मौत.
आगरा की थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में पाइप बनाने वाली अतुल फैक्टरी है. आज फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर का हाथ मशीन की बेट में चला गया जिससे हाथ कटकर अलग हो गया. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने जब चीखने की आवाज सुनी तब मशीन को बंद किया गया. घायल मजदूर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक मजदूर का नाम राजेंद्र निवासी नगला झम्मन टूंडला है. आरोप है कि फैक्ट्री में न एम्बुलेंस और न ही अन्य आपात सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस कारण घायल राजेंद्र को लोडिंग टैम्पो से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.