आगरालीक्स…आगरा में स्कूली बच्चों को दो दिन मिली लगातार छुट्टी, अगले सप्ताह से शुरू हो सकते हैं विंटर वैकेशन…
शनिवार 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश है. अगले दिन रविवार की भी छुट्टी है. ऐसे में स्कूली बच्चों को दो दिन लगातार छुट्टी मिली है. अगले सप्ताह से स्कूलों में विंटर वैकेशन भी शुरू हो सकते हैं. इसके लिए स्कूलों की ओर से तैयारी की जा रही है.
आगरा में सर्दियों में अधिकतर स्कूलों में 31 दिसंबर से विंटर वैकेशन शुरू हो जाता है. पहले यह एक सप्ताह का होता है अगर सर्दी अधिक होती है तो इसे बढ़ा दिया जाता है. धूप निकलने के कारण सर्दी से इस समय लोगों को राहत मिली हुई है लेकिन अधिकतर स्कूलों में अगले सप्ताह से विंटर वैकेशन शुरू किए जा सकते हैं.