आगरालीक्स आगरा में युवती ने कारोबारी पर शादी का झांसा देकर शोषण का लगाया आरोप, कारोबारी की मंगेतर ने किया हंगामा। पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Woman complaint against Businessman#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के शाहगंज में रहने वाली युवती का कहना है वह तलाकशुदा है और हरीपर्वत क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में कार्यरत है। उसकी मुलाकात कमला नगर के रहने वाले कारोबारी से हुई, कारोबारी भी तलाकशुदा है दोनों की दोस्ती हो गई।
गर्भपात कराने के भी आरोप
युवती का आरोप है कि अलग अलग जाति के होने के बाद भी कारोबारी उससे शादी करने के लिए तैयार हो गया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक शोषण किया, गर्भवती होने पर कुबेरपुर के एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात कराया।
कारोबारी की मंगेतर ने किया हंगामा
युवती का आरोप है कि कारोबारी ने उससे शादी नहीं की, किसी अन्य युवती से सगाई कर ली। बुधवार को युवती के घर आई महिला ने खुद को कारोबारी की मंगेतर बताते हुए हंगामा किया। कारोबारी को भूल जाने के लिए कहा, युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।