Thursday , 17 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: DBRAU, Agra Four Exam Center cancel, New Center list#Agra
बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Four Exam Center cancel, New Center list#Agra

384

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में सामूहि​क नकल कराने पर चार परीक्षा केंद्र निरस्त, कल होने वाली परीक्षा स्थगित। ( Agra News: DBRAU, Agra Four Exam Center cancel, New Center list#Agra)


डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम, तृतीय और पंचम एवं परास्नातक स्तर के एमए, एमएससी, एमकाम प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 21 नवंबर से चल रही हैं। परीक्षा नियंत्रक डा. ओम प्रकाश के अनुसार, सामूहिक नकल पकड़े जाने मनोरमा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी, लड़ामदा को निरस्त कर दिया है। इसकी जगह श्री सिद्धि विनायक एजुकेशनल महाविद्यालय, अछनेरा को केंद्र बनाया गया है। पंडित मनीष शर्मा डिग्री कालेज कोटला देवरी रोड में सामूहिक नकल पकड़े जाने पर केंद्र निरस्त कर दिया है। आगे की परीक्षा कैला देवी इंस्टीट्यूट देवरी रोड पर कराई जाएंगी। वहीं, ठाकुर तेज सिंह महाविद्यालय इरादत नगर को प्रथम सेमेस्टर के साथ ही तृतीय और पंचम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए स्वकेंद्र बनाया गया था।

तृतीय और पंचम सेमेस्टर के लिए श्रीमती नथिया देवी डिग्री कालेज, इरादतनगर और एनडी कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी श्यामो का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सचल दल की टीम के छापे में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। केंद्र को निरस्त कर दिया है। इस केंद्र के तीनों कालेजों के छात्रों की आगे की परीक्षा श्री जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय डबरई, शमसाबाद रोड पर होगी। वुडराक डिग्री कालेज कोटवन मथुरा में सचल दल ने बड़ी मात्रा में नकल सामग्री जब्त की थी। केंद्र को निरस्त कर दिया है, इस केंद्र के छात्रों की परीक्षा श्री भोला शंकर महिला महाविद्यालय, कामर मथुरा में होगी।
छह दिसंबर की परीक्षा अब 22 दिसंबर को होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की शनिवार की परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डा. ओम प्रकाश के अनुसार, सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा 2025 के चलते शनिवार की स्नातक और परास्नातक की परीक्षा स्थगित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 22 दिसंबर को होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 64 society have PNG infrastructure, More than 5000 notice issued, Four societies soon LPG Free in Agra

आगरालीक्स आगरा की 4 सोसायटी पूरी तरह से एलपीजी मुक्त होंगी, यहां...

बिगलीक्स

NHAI Debars PNC Infratech for Three years, Stocks hit 52 week low

आगरालीक्स पीएनसी इंफ्राटेक पर एनएचएआई ने तीन साल के लिए लगाई रोक।...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Partly Cloudy weather forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 1.1 एमएम बारिश हुई है,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 17th September 2027

आगरालीक्स आगरा का 17 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईपीएफ की अधिकतम...

error: Content is protected !!