आगरालीक्स…दर्दनाक एक्सीडेेंट. आगरा में ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार पति—पत्नी को रौंदा. ट्रक के पहिए के नीचे आई महिला की दर्दनाक मौत. आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया हाइवे पर जाम
आगरा—ग्वालियर हाइवे पर रविवार शाम को दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया. बाइक सवार पति—पत्नी को एक ट्रक ने चपेट में ले लिया जिससे बाइक पर बैठी महिला का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. लाश को देखकर लोगों की रूह कांप गई. एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.
सैंया के गांव नगला चोबनिया के रहने वाले किशन सिंह रविवार शाम को अपनी पत्नी गुड्डी को इटोरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए आए थे. दोनों वापस अपने गांव बाइक से लौट रहे थे कि सिकंदरपुर के पास पीछे से आए एक ट्रक ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया और टक्कर मार दी. हाइसे में बाइक पर पीछे बैठी गुड्डी देवी नीचे गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया. आक्रोशित लोगों ने एक्सीडेंट के बाद जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया गया. एक घंटे बाद जाम खोला गया. मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं जिनमें एक बेटी की शादी देवोत्थान पर होती है. परिजनों में कोहराम मच गया है.