नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली में बड़ा हादसा. हॉस्टल के रूप में चल रही 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी. 20—25 कमरों में थे स्टूडेंट. अब तक तीन की मौत….कई फंसे..रेस्क्यू जारी
देश की राजधानी नई दिल्ली से बड़ी खबर आई है. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई. यह बिल्डिंग हॉस्टल के रूप में संचालित थी और इसमें स्टूडेंटस थे. हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना है वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हैं. 9 को रेस्क्यू किया गया है. बताया जाता है कि हादसे के समय 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे जिनमें छात्रों की संख्या सबसे अधिक है. बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
मलबे में दबे युवक ने बनाया वीडियो
हादसे के बाद मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया है और लोगों से रेस्क्यू की अपीइल की है. घटनास्थल पर पुलिस फोर्स और राहत टीम मौजूद है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी वहां पहुंच गई हैं.
भारी संख्या में रहते हैं छात्र
सत्य निकेतन इलाके को छात्रों का प्रमुख इलाका है. यह दिल्ली यूनिवर्सिअी के साउथ कैंपस के पास है. ऐसे में यहां बडी संख्या में छात्र पीजी और हॉस्टल में रहते हैं. इलाके में कई छात्र आवस हैं और आसपास भी कई कॉलेज व शिक्षण संस्थान हैं.