आगरालीक्स …Agra News: आगरा के होटल की पहली मंजिल से युवती नीचे गिरी, बर्थडे के लिए होटल में बुक कराया था कमरा। युवती की हालत गंभीर। ( Agra News: Woman falls from first floor of Hotel in Shastripuram Agra#Agra)
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित होटल की पहली मंजिल से मंगलवार शाम को युवती के नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, उन्होंने युवती को संभाला, युवती के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे युवती को चादर से ढ़का। युवती को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बर्थडे के लिए बुक कराया गया था कमरा
युवती के पहली मंजिल से गिरने पर पुलिस ने होटल की जांच की, इसमें सामने आया है कि होटल का एक कमरा बर्थडे के लिए बुक कराया गया था। कमरे में गुब्बारे और बर्थ डे विश के पोस्टर लगे हुए थे। पुलिस ने होटल के अन्य कमरे भी देखे, होटल के कमरे अस्त व्यस्त मिले हैं।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, डक्ट कमजोर होने से हादसे की आशंका
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, पुलिस का कहना है कि युवती के होटल से गिरने की सूचना पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है युवती के होश में आने के बाद ही पूरा मामला पता चल सकेगा। वहीं, ये बताया जा रहा है कि होटल में डक्ट बनी हुई थी, डक्ट का कवर कमजोर था। युवती डक्ट के कवर सहित नीचे गिर गई।