आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दिन भर अंधेरा छाया रहा, गर्म कपड़े निकले, बूंदाबांदी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का अंतर, अब कोहरा और धुंध छाएगी,जानें कितनी बारिश हुई। ( Agra News: Cloudy sky with rain in Agra, Temperature goes down to 10 degree#Agra )
आगरा में सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिन भर अंधेरा छाया रहा। बादल छाने के साथ रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई, इससे तापमान में गिरावट आई है। सुबह का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर के तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है, दोपहर का तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। अभी भी बूंदाबांदी हो रही है, सर्द हवा चलने से सर्दी महसूस होने लगी है।
24 घंटे में 2 एमएम हुई बारिश
मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक के बारिश के आंकड़े जारी किए हैं। 24 घंटे में आगरा में 1.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश का कारण मोंथा चक्रवात बताया जा रहा है। इसके कारण यूपी के कई जिलों में बारिश हो रही है।
दो दिन बादल छाने के बाद छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 अक्टूबर को आगरा में बादल छाए रहेंगे, 30 अक्टूबर को भी बादल छाएंगे। वहीं, 31 अक्टूबर से कोहरा और धुंध छाएगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
29-Oct 19.0 27.0 Partly cloudy sky
30-Oct 19.0 28.0 Partly cloudy sky
31-Oct 19.0 27.0 Fog or Mist would occur in early morning
01-Nov 18.0 29.0 Fog or Mist would occur in early morning
02-Nov 18.0 30.0 Fog or Mist would occur in early morning
03-Nov 17.0 30.0 Fog or Mist would occur in early morning