आगरालीक्स… आगरा के डॉ. सरकार नर्सिंग होम की बड़ी उपलब्धि, तीन बार गर्भपात होने के बाद गर्भाशय का मुंह बंद कर किया इलाज, नए साल पर बेटे का जन्म। ( Agra News : Woman give birth male child after three natural abortion in Dr. Sarkar Nursing Home Agra#Agra )
आगरा के डॉ. सरकार नर्सिंग होम, देहली गेट पर गर्भावस्था से जुड़ी बीमारी और जटिल मामलों का इलाज किया जाता है। यहां फिरोजाबाद की रहने वाली महिला, जिसके गर्भधारण करने के बाद गर्भपात हो जाते थे। उसने इलाज शुरू कराया, महिला का तीन बार गर्भपात हो चुका था। गर्भधारण के कुछ दिन बाद ही गर्भपात हो जाता था।
गर्भाशय का मुंह बंद कर रोका गर्भपात
डॉ. सरकार नर्सिंग होम के निदेशक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. देवाशीष सरकार ने महिला के लिए प्रिग्नेंसी प्लान कराई। गर्भधारण होने के बाद, गर्भपात ना हो इसके लिए गर्भाशय का मुंह बंद कर दिया। इससे गर्भपात नहीं हुआ और डॉ. देवाशीष सरकार की देखरेख में इलाज चला।
नए साल पर बेटे ने लिया जन्म
नए साल पर महिला, जिसके बार बार गर्भपात हो रहे थे, उनके पूरा समय होने के बाद प्रसव कराया और बेटे को जन्म दिया। नवजात का वजन 2.50 किलोग्राम है। मां और नवजात दोनों स्वस्थ्य हैं, यह बड़ी उपलब्धि है।