Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म New Year 2025: There will be two lunar eclipses and two solar eclipses
अध्यात्म

New Year 2025: There will be two lunar eclipses and two solar eclipses

312

आगरालीक्स…नये साल 2025 में दो चंद्रग्रहण और दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे. मार्च और सितंबर महीने में पड़ेंगे चारों ग्रहण. जानिए भारत में इनका असर होगा या नहीं

ज्योतिष में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इसका जनमानस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। नए साल 2025 में भी 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण समेत कुल 4 चार ग्रहण लगेगा। इन चार में से एक ग्रहण का नजारा भारत में दिखेगा। सूर्यग्रहण की घटना तब होती है, जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। इस दौरान कुछ समय के लिए चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है। नए साल 2025 में दो आंशिक सूर्य ग्रहण लगेंगे। वहीं, सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है, तब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के कारण चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इसलिए इस घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं। आइए जानते हैं साल 2025 में कब-कब लगेगा ग्रहण?

साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण
नासा के रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। पहला चंद्रग्रहण सुबह 10:41 मिनट से शुरू होकर दोपहर 02 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। क्योंकि इसका रंग काफी चमकीला और गहरा लाल होता है। पृथ्वी की छाया से सूर्य पूर्णतया ढक जाएगा। पहला चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और अमेरिका में देखा जा सकेगा। भारत में पहला चंद्रग्रहण नजर नहीं आएंगे।

साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण
नासा के रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। 29 मार्च को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगा। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इस ग्रहण को एशिया, नार्थ-वेस्ट अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के कई हिस्सों और नार्थ-साउथ अमेरिका के कुछ भागों में नजर आएगा। साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। आंशिक सूर्यग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक लाइन में सीधे नहीं होते हैं। ऐसे में चंद्रमा सूर्य के कुछ ही हिस्से को ढक पाता है।

साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर की रात्रि 9:57 मिनट पर शुरू होगा और रात 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भी पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अमेरिका के कई हिस्सा और भारत में भी यह चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। बता दें कि चंद्रग्रहण तीन प्रकार के होते हैं।

साल 2025 का दूसरा सूर्यग्रहण
नासा के रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 का दूसरा सूर्यग्रहण 21 सितंबर को शाम 5 बजकर 29 मिनट पर लगेगा और रात 9 बजकर 53 मिनट यूटीसी ( यूनिवर्सल टाइम कोऑर्डिनेटेड ) पर समाप्त होगा। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा। दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक, अटलांटिक और अंटाकृटिका में दूसरे चंद्रग्रहण का नजारा देखा जा सकेगा। भारत में दूसरा सूर्यग्रहण भी नहीं नजर आएगा। सूर्यग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्यग्रहण और वलयाकार सूर्यग्रहण।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Lord Parashurama Jayanti on April 19th. Discover some interesting facts related to Lord…#agranews

आगरालीक्स…भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल् को. जानिए भगवान परशुराम से संबंधित कुछ...

error: Content is protected !!