आगरालीक्स…मौसम खराब होने पर अमरनाथ यात्रा रोकी गई. आगरा से भी काफी संख्या में लोग गए हैं बाबा बर्फानी के दर्शन को. जानिए अब तक कितने लोग कर चुके हैं दर्शन
जम्मू कश्मरी में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है. आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोगा गया है. बम—बम भोले के जयघोष से लखनपुर से कश्मीर तक पूरा माहौल शिवमय हो गया है. बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 84768 लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. अकेले गुरुवार को 17202 लोगों ने दर्शन किए हैं. इसके अलावा हर रोज देश दुनिया से हजारों श्रद्धालु जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं.

एक अधिकारी के अनुसार बिगड़े मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा को सुबह अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. 3200 से अधिक यात्रियों को नुनवान पहलगाम शिविर में तो 4 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है. मौसम में सुधार के बाद यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा.