आगरालीक्स आगरा में पति ने कमरे में लगाए केमरे, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र की युवती की शादी इसी साल ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले युवक से हुई है। 21 साल की युवती का आरोप है कि शादी में 20 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी, दो लाख रुपये मायके से लेकर आने के लिए कहा जा रहा था।
केमरे लगाने के विरोध पर घर से निकाला
युवती का आरोप है कि जब उसने दहेज के पैसे लाने से इन्कार किया तो पति ने कमरे में केमरे लगवा दिया। उसने विरोध किया, कहा कि कमरे में वह कपड़े बदलती है, सोती है केमरे में सब कुछ कैद हो जाएगा। इस पर पति ने कहा इसमें दिक्कत क्या है, आरोप है कि केमरे लगाने का विरोध करने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर 25 मई को घर से निकाल दिया, 27 जुलाई को पति से बुला ले गया। लेकिन इसके बाद उसे कमरे में कैद रखा, मामला पुलिस तक पहुंचा दोनों पक्षों में काउंसलिंग कराई गई। पति ने काउंसलिंग में पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इस मामले में पति सहित चार ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।