आगरालीक्स आगरा में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का काम तेजी से चल रहा है, 128 बेड के हॉस्टल में नौकरीपेशा युवतियां रह सकेंगी। डायनिंग, लिविंग रूम के साथ ही अन्य सुविधाएं होंगी।
नगर निगम द्वारा 50 करोड़ के म्यूनिसिपल बांड से 13.56 करोड़ से लोहामंडी में 2506 वर्ग मीटर जमीन पर वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। चार मंजिल के हॉस्टल में हर मंजिल पर 32 बेड होंगे एक कमरे में दो युवतियां रह सकेंगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं और खाने का इंतजाम भी होगा, सस्ती दर पर नौकरीपेशा युवतियों को हॉस्टल में कमरे दिए जाएंगे।
जून 2027 तक पूरा होना है काम
आगरा में बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल का काम जून 2027 तक पूरा होना है इसे देखते हुए तेज गति से काम करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही ताजगंज में कामर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण चल रहा है, इसमें वर्किंग स्पेस उपलब्ध कराया जाएगा।