आगरालीक्स…. आगरा की सिटी बस में महिला दरोगा ने कंडेक्टर के थप्पड़ जड़े, गाली देते हुए मोबाइल छीना, वीडियो वायरल होने पर महिला दरोगा लाइन हाजिर।
आगरा के थाना ट्रांस यमुना में तैनात महिला दरोगा नीतू सिंह बिना वर्दी के सिटी बस में बैठकर टेढ़ी बगिया से रामबाग के लिए जा रही थी, कंडेक्टर हरीश शर्मा ने उनसे किराया मांगा। उन्होंने खुद को स्टाफ बताया, इस पर कंडेक्टर ने आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा लेकिन वे आईडी कार्ड नहीं दिखा सकी। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया, मंगलवार शाम तक यह वीडियो वायरल हो गया।
थप्पड़ मारे और गाली दी
वायरल वीडियो में महिला दरोगा कंडेक्टर हरीश शर्मा को थप्पड़ मारते हुए और गाली देते हुए दिखाई दे रही हैं। मोबाइल छीन लिया, वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी सिटी सूरज राय ने महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है, विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।