आगरालीक्स …आगरा नगर निगम, सड़क बनाने पर 184 करोड़ रुपये खर्च करेगा, भाजपा पार्षद बोले ये कैसी ट्रिपल इंजन की सरकार, मेयर के छह महीने के कार्यकाल में एक ईंट तक नहीं लगी।
नगर निगम का मंगलवार को बजट अधिवेशन बुलाया गया, भाजपा पार्षदों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। वार्ड 36 से भाजपा पार्षद राकेश कन्नौजिया ने कहा कि पार्षद बने छह महीने हो चुके हैं लेकिन एक ईंट तक नहीं लगी कोई काम नहीं हुआ। ट्रिपल इंजन की यह कैसी सरकार है। भाजपा के एक और पार्षद अतुल अवस्थी ने कहा कि छह महीने से चक्कर लगा रहे हैं न नगर आयुक्त मिलते हैं न अधिकारी। नगर निगम में पहुंचने पर बताते हैं कि नगर आयुक्त अभी निकल गए हैं।
1370 करोड़ का बजट किया गया पेश
नगर निगम के बजट अधिवेशन में 1370 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पेश किया गया, बजट में सड़क निर्माणों के कार्यों पर 184 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई, प्रकाश व्यवस्था के लिए दो करोड़ रूपये बढ़ाए गए, अब 14 करोड़ का बजट कर दिया है। बजट में 1046.44 करोड़ रुपये की आय और 324.05 करोड़ रुपये अवशेष दर्शाया गया। सदन में नगर निगम की किराए की संपत्तियों का ब्योरा देने की मांग की गई लेकिन ब्योरा नहीं दे पाए।