Agra News: Women of the city will be honored with Nari Ratna on Women’s Day…#agranews
आगरालीक्स….आगरा के विकास और महिलाओं के लिए कुछ अलग करने वाली शहर की महिलाओं को मिलेगा नारी रत्न..महिला दिवस पर किया जाएगा सम्मान
समाज सेवा की अग्रणी संस्था श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी परिवार एवं गांधी अध्ययन केंद्र डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा की नारी शक्ति का प्रतीक बन चुकी बहनों को नारी रत्न से सम्मानित किया जाएगा. विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर स्थित जुबली सभागार में आयोजित होने वाले नई रत्न सम्मान 2024 समझ में शहर की प्रमुख नारी शक्तियों को अलंकृत किया जाएगा.
समिति अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा ने बताया कि शहर के विकास और नारी सम्मान हेतु विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को नारी रत्न सम्मान2024 से सुशोभित किया जाएगा. जैसा की 2023 में भी किया गया था. गांधी अध्ययन केंद्र, समन्वयक डॉ राजेश कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान नारी शक्ति समाज मैं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं. समाज का उत्थान तभी संभव है जब नारियों का सम्मान उनके अधिकार के अनुसार प्राप्त हो. इसी के परिप्रेक्ष्य में नारी रत्न सम्मान 2024 आयोजित किया जा रहा है.
श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी कार्यक्रम संयोजक सुषुमलता सारस्वत, पंडित नकुल सारस्वत ने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. घर संभालने से लेकर देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका निभा रही है. हमारी बेटियां विश्व स्तर पर परचम लहरा नहीं है. महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है. नारी रत्न सम्मान 2024 समारोह के साथ ही एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नारी शक्ति के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा.
इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ मदन मोहन शर्मा,डॉ राजेश कुशवाहा, रावली मंदिर महंत अभिषेक पाराशर,पूजा सक्सेना, दिव्या मलिक,डॉ राहत जहां खानम,सुषुमलता सारस्वत,सुशील सारस्वत, नकुल सारस्वत,मोहम्मद फैजान,सोनू गोस्वामी, उपस्थित रहे.