आगरालीक्स…बरसाना—नंदगांव जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए गांवों में होगी होम स्टे की सुविधा. ब्रज की संस्कृति और परंपरा के बनेंगे साक्षी. जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
बरसाना, नंदगांव घूमने जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ब्रज की संस्कृति और पंरपरा का साक्षी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अनूठी योजना लेकर आया है. इसके तहत बरसाना और नंदगांव घूमने आने वाले पर्यटकों को अब होटलों या गेस्ट आउस की जगह गांवों के घरों में ठहरने के लिए होम स्टे कराया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें ग्रामीण खान पान का जायका भी मिलेगा.
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ग्रामीणों की आय में वृद्धि के साथ होम स्टे आफ मथुरा की नई योजना शुरू की है. ब्रज दर्शन को आने वाले अधिकांश श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना के मंदिरों तक ही सीमित रहते हैं. इस धार्मिक टर में वे ब्रज की मूल संस्कृति से दूर ही रहते हैं, जबकि ब्रज के कई गांव भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से सीधे जुड़े हैं.
इसी के तहत श्रद्धालुओं को ब्रज क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश से रूबरू कराने के लिए होम स्टे आफ मथुरा योजना तैयार की गई हे. इसकी शुरुआत बरसाना और नंदगांव के पास के गांवाों से होने जा रही है. पहले चरण में नंदगांव सहित राधारानी की अष्ट सखियों के गांवाों में से चयन किया जाएगा.