आगरालीक्स…आगरा में शराब ठेके पर फूटा महिलाओं का गुस्सा. अंग्रेजी शराब ठेके पर पांच दर्जन महिलाओं का हल्ला बोल. पुलिस मौके पर पहुंची.
आगरा के हाइवे पर थाना किरावली के मिढ़ाकुर चौकी स्थित ग्राम महुअर में शराब ठेके पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. सोमवार दोपहर को करीब पांच दर्जन से अधिक महिलाएं सड़क पर उतरीं और गांव के पास संचालित शराब के ठेके पर जाकर उन्होंने हल्ला बोल दिया. इससे शराब के ठेके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.ग्राम महुअर के पास आगरा जयपुर हाइवे पर अंग्रेजी व देसी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं में गुस्सा बना हुआ है. महिलाओं का आरोप है कि ठेका गांव के बेहद करीब है और आएदिन पुरुष घर में नशे पर पहुंचते हैं. इससे बचचों पर भी नकारात्म्क प्रभाव पड़ रहा है. इससे गुस्से में सोमवार दोपहर को बड़ी संख्या में महिलाएं ठेके पर पहुंच गईं. आक्रोशित भीड़ ने ठेके के बाहर लगे बोर्ड को तोड़ दिया और जमकर हंगामा किया. सेल्समैन ने ठेके के अंदर ताला लगाकर अपनी जान बचाई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित की.