आगरालीक्स…आगरा में युवा मेडिकल छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के तरीकों के बारे में किया गया जागरूक. 350 एमबीबीएस छात्राओं ने लिया भाग
एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की लगभग 350 छात्राओं के लिए एक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम (Mental Health Awareness Program) आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मेडिकल छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और उसे स्वस्थ बनाए रखने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। इस सत्र का संचालन डॉ. रुचिका गर्ग, प्रोफेसर, गायनिक विभाग, और डॉ. कश्यपी गर्ग, असिस्टेंट प्रोफेसर, साइकियाट्री विभाग, द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को अच्छी मानसिक स्वास्थ्य के लिए विस्तृत जानकारी और उपयोगी सुझाव प्रदान किए। मुख्य आकर्षण और सुझाव:मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया गया।तनाव (Stress) और शैक्षणिक दबाव (Academic Pressure) को संभालने के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ बताई गईं।छात्राओं को यह सलाह दी गई कि किसी भी परिस्थिति में, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर साइकियाट्रिक डॉक्टर से सलाह लेने में बिल्कुल भी संकोच न करें और इसे सामान्य बीमारी की तरह समझें। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता जी ने कहा कि अगर हमारा मानसिक स्वास्थ्य सही रहेगा तो हम जीवन में किसी भी परेशानी का सामना कर सकते हैं। यह कार्यक्रम एसएन मेडिकल कॉलेज द्वारा अपने छात्रों के स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उद्देश्य से आयोजित किया गया है ।