आगरालीक्स…आगरा में योग के माध्यम से मनाया महिला दिवस. महिलाओं को किया प्रेरित—अपनी आंतरिक शक्ति को खोजें, एकजुट हों और सशक्त बनें…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल और रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ग्रेस ने संयुक्तरूप से जो प्राणशक्ति कार्यशाला का आयोजन खेल गाँव में किया। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए रोटरी ग्रेस की चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा ने प्रख्यात हठयोग प्रशिक्षक और प्राणायाम विशेषज्ञ कीर्ति अग्रवाल का परिचय दिया। रोटरी ग्रेस की चार्टर सचिव आशू मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कीर्ति अग्रवाल ने सभी सदस्यों को प्राणायाम की बारीकियों को बताते हुए योगाभ्यास एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। उन्होंने बताया कि इन क्रियाओं का प्रतिदिन अभ्यास करने से आप मौसमी सर्दी-खांसी से दूर रह सकते हैं, पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है, दृष्टि में सुधार हो सकता है और समग्र मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि हो सकती है।

रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कीर्ति अग्रवाल को सम्मानित करते हुए उनका एवं सभी आमंत्रित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। रोटरी ग्रेस की अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, रोटरी रॉयल की सचिव सृष्टि जैन और कोषाध्यक्ष संजू शर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्था सँभाली। कार्यक्रम में मीरा गुप्ता, उमेश चन्द्र गुप्ता, डा. नरेन्द्र मल्होत्रा डा. नीतु चौधरी, शारदा गुप्ता,रेखा अग्रवाल, गरिमा मंगल, नीलम मेहरोत्रा, अलका अग्रवाल, मीनाक्षी मोहन, आशिता बत्रा, अनीता सिंह पुंडीर, आशू जैन, हेमलता जैन, परिणीता बंसल, सरोज प्रशांत रूबी अग्रवाल, रूनू सरकार आदि उपस्थित रहे।