Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Ujala Cygnus Rainbow and Smriti saluted and honored women power in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Ujala Cygnus Rainbow and Smriti saluted and honored women power in Agra…#agranews

414

आगरालीक्स…आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो व स्मृति ने किया नारी शक्ति को सलाम और सम्मान. समाज की सशक्त महिलाओं को दिए गए अवार्ड. न्यूरो विशेषज्ञों ने बीमारियों को लेकर किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और स्मृति संस्था ने शनिवार को समाज की  सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। बेस्ट सोशल वर्कर, बेस्ट केयर टेकर समेत विभिन्न क्षेत्रों में एक दर्जन अवॉर्ड दिए गए। इस मौके पर अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञों ने उन्हें ब्रेन से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया। होटल होली डे इन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अरुणमोझी ने कहा कि यह सम्मान दर्शाता है कि जब महिलाओं को समान अवसर दिए जाते हैं, तो वे असंभव को भी संभव कर सकती हैं। नारी शक्ति सम्मान उन तमाम महिलाओं के साहस, आत्मनिर्भरता और संघर्ष की कहानी है, जो समाज में बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ रही हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए एक सुरक्षित और प्रेरणादायक माहौल दें। शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के अवसरों को बढ़ावा देकर हम नारी शक्ति को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि महिलाओं को मानसिक और शारीरिक सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि वे पूरे परिवार की धुरी होती हैं। किसी भी तरह की ब्रेन संबंधी समस्या होने पर विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लें। आगरा को चिकित्सा क्षेत्र में पहचान दिलाने वाले डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सबसे पहले दिया था। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि समाज को भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

रेनबो आईवीएफ की एमडी एवं बांझपन एक्सपर्ट डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि आज हम उन सभी महिलाओं को सम्मान देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम यह स्वीकार करते हैं कि समानता केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक ज़रूरत है। महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, व्यापार और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर लड़की और महिला को समान अवसर मिले, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

न्यूरो सर्जन एवं ब्रेन स्ट्रोक विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित जैन डॉक्टर तरुणेश शर्मा और डॉक्टर विजयवीर सिंह ने ब्रेन हेल्थ, माइग्रेन, स्ट्रोक और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में ब्रेन हेल्थ को बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए संतुलित आहार, योग, ध्यान और नियमित स्वास्थ्य जांच की भूमिका अहम होती है।

बेस्ट सोशल वर्कर के लिए प्रतिमा भार्गव को द्रोपदी मेमोरियल अवार्ड, यंग इंटरप्रेन्योर के लिए मिशिका को हरबंस कौर अवॉर्ड, बेस्ट केयर टेकर के लिए प्रियंका गौतम को प्रतिभा मल्होत्रा मेमोरियल अवार्ड, हरमीत कौर को प्रोफेशनल के लिए निर्मल मल्होत्रा अवॉर्ड, बेस्ट नर्स के लिए सिस्टर गिरिजा को कैलाश सिंह अवॉर्ड, बेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट एवं टीचर के लिए दीक्षा अश्वनी को सविता मल्होत्रा अवॉर्ड, राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टेलेंट के लिए आरती हरिप्रसाद को तृप्त कौर बिंद्रा अवॉर्ड, एनवायरमेंट के लिए सेकंड चांस को केशर कुंवर पंचोली अवॉर्ड, सर्विस क्लब के लिए लीडर्स क्लब आगरा को युकी गीएसमैन अवॉर्ड, बेस्ट लेडी एमआर के लिए सामिया रहमान को इंद्रा गुलाटी अवॉर्ड, मोस्ट लविंग गाइनेकोलॉजिस्ट के लिए संध्या अग्रवाल को स्मृति डॉक्टर वंदना सिंघल अवॉर्ड और निर्मला यादव को बेस्ट उजाला सिग्नस रेनबो सपोर्टर अवॉर्ड दिया गया।

डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एंब्रोलॉजिस्ट डॉक्टर केशव मल्होत्रा, डॉक्टर मनप्रीत और नीरजा सचदेव ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर आईपी सिंह, आदर्श प्रताप सिंह, डॉक्टर सुदेश, डॉक्टर रेणुका दंग, आकांक्षा, डॉक्टर प्राची, सुनील जैन, अशोक चौबे, वंदना सिंह, सोनम पांड्या, कीर्ति, सैमी बंसल, अनीता, आशु मित्तल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की देखरेख महाप्रबंधक राकेश आहूजा, रवि अग्रवाल, विश्व दीपक आदि ने की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!