आगरालीक्स…आगरा के एसएस कॉन्वेंट में हुई हर घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला. हमारी सेना की शान में निकलेगी तिरंगा यात्रा
आगरा के कमला नगर कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित एस एस कान्वेंट स्कूल कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर में किया गया। मुख्य अतिथि राहुल सागर ने कहा कि अभियान में हमें जान लगानी है। लगातार हम बैठक कर रहे है। 12 अगस्त तक हमें तिरंगा यात्रा निकालनी है। 13 अगस्त से घर घर तिरंगा लहराना है। 15 अगस्त की शाम को हमें तिरंगे निकलवाने है उन्हें सही सलामत रखवाने हैं। महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता और नवल तिवारी ने कहा 10 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। देश का प्रत्येक नागरिक तिरंगे के लिए ही जीता है। पार्टी इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रही है। हर घर में तिरंगा लगाया जाए। दीपक ढल ने कहा के आपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक जीता जागता उदाहरण है। हिंदुस्तान पर जब किसी ने नज़रें दिखाईं हैं, हमारे जवानों ने उसका मुंह तोड़ जवाब दिया। बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष गिर्राज बंसल, मनोज गुप्ता, शरद माहेश्वरी, पल्लव गुप्ता, सचिन मित्तल मौजूद थे।