आगरालीक्स…आगरा पुलिस रक्षाबंधन पर बाजारों में सादा कपड़ों में रखेगी निगरानी. पीएसी भी रहेगी तैनात. एंटी रोमियो और ईगल मोबाइल भी रहेगी एक्टिव
आगरा में रक्षाबंधन पर बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है. पुलिस बाजारों में पूरी तरह से एक्टिव रहेगी. सादा वर्दी में पुलिस बाजारों में एक्टिव रहेगी. इसके साथ ही पुलिस के संग पीएसी भी लगाई गई है. पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. बाजारों में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. आटो और बस स्टैंड पर एंटी रोमियो और ईगल मोबाइल रहेगी. बाइकर्स और आटो गैंग की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस की अलग—अलग टीम रहेगी. इसके अलावा हर चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे.डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर को छह जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है. महिलाएं घर से निकलें तो सुरक्षित भाइयों को रोखी बांधने जा सकें, इसके लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है. पुलिस उन स्थानों पर भी तैनात रहेगी जहां पर चोरी और लूट की ज्यादा घटनाएं होती हैं. आटो और बस स्टैंड पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. संवेदनशील स्थानेां पर पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी.