आगरालीक्स…आगरा में यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर. (लेटेस्ट अपडेट देखें) इतने दिन और रहेगी यमुना रौद्र रूप में..गोकुल बैराज से आगरा की ओर छोड़ा गया इतना पानी
आगरा में यमुना आज भी खतरे के निशान से ऊपर रही है. प्रशासन द्वारा आज रात 8 बजे का जो अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार यमुना का जलस्तर इस समय 495.9 फीट है जबकि यमुना का लो फ्लड लेवल 495 फीट है. ऐसे में यमुना अभी भी एक फीट तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं गोकुल बैराज से आगरा की ओर यमुना में पानी छोड़ने का क्रम अभी भी जारी है. आज गोकुल बैराज से 97362 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है. यमुना का जलस्तर अभी कुछ दिन तक खतरे के निशान तक रहने की संभावना है. हालांकि अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है और हर दिन यमुना का जलस्तर कम हो रहा है.

Date * 21-7-2023*
Time 08:00 PM
Yamuna River ,
At Water Works Agra
Current Gauge. 495.9 Ft.
Low flood Level 495.0 Ft
Medium Level 499.0 Ft
High flood Level 508.0 Ft
Trend.- Decreasing
At Gokul Barrage 97362 cusec
Trend- Constant
At Okhla Barrage 36544 cusec
Trend- Constant
Chambal at Pinahat
Current level- 115.20 M
H.F.L- 137.60 M
Alert Level 127.00 M
Danger level 130.00 M
*Trend:- Constant