आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में लगा योग शिविर. स्टूडेंट्स को तनाव दूर करने के लिए योगासन, प्राणायाम और ध्यान करने को किया जागरूक
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ईशान कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय योग शिविर का समापन, योग दिवस के अवसर पर हुआ। संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने कहा कि दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता हैं। योगासन, प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती है। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। छात्र-छात्राओं ने कई तरह के योगासन जैसे सूर्य नमस्कार, चक्रासन, धनुरासन, भुजंगासन, ताड़ासन , अर्ध हलासन, हलासन, सर्वांगासन, विपरीतकर्णी आसन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन ,कपालभाति और अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास किया। योगासन कराने के लिए विशेषज्ञ सोनपाल, राधेश्याम एवं अजीत चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रजिस्ट्रार एस के सिंह, डीन एकेडमिक डीआर बंसल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ शैलेंद्र गौतम आदि का योगदान रहा।