आगरालीक्स…2027 यूपी चुनाव को लेकर आगरा में बसपा ने युवाओं के साथ शुरू की रणनीति. कहा—’जिधर युवा चलाता है, जमाना उधर चलता है”…युवाओं के साथ 2027 में बसपा बनाएगी सरकार
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी रणनीति बनाना शुरू कर दी है. इसको लेकर रविवार को डॉ० भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन छीपीटोला आगरा में युवा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि सूरज सिंह (आगरा, कानपुर, मेरठ मण्डल प्रभारी), प्रताप सिहं बघेल पूर्व एमएलसी, अजयशील गौतम (पूर्व मंत्री), सुशील भण्डरी (आगरा मण्डल प्रभारीगण), डॉ० स्वदेश कुमार, वीरू सुमन (पूर्व एमएलसी) पूजा अमरोही, डॉ० भारतेन्द्र अरूण, किरन केसरी हेम सिहं धनगर, प्रमोद कैन, राम नरेश कर्दम उपस्थित रहे.युवा विचार गोष्ठी के मौके पर डाल चन्द चित्तौड़ ने अपने विचार रखते हुये कहा 'जिधर युवा चलाता है, जमाना उधर चलता है" जब तक युवा आगे आकर अपना हक नहीं मांगेगा तब तक उन्हें हक नहीं मिलेगा. देश की आबादी में आधी आबादी युवाओं की है. युवाओं को संगठन में अधिक से अधिक भागीदारी मिलनी चाहिए रमन सोनी, प्रताप सिहं, पवन जयन्त, शैलेन्द्र मधुकर, महेश भाई जतिन निगम सहित कई युवाओं ने अपने विचार रखते हुये कहा युवा ही वर्ष 2027 में बसपा की सरकार बनायेगें युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन में भागीदारी मिलनी चाहिए. उत्तर प्रदेश में हर विधान सभा क्षेत्र में ऐसी विचार गोष्ठी होनी चाहिए हर जिले में आकाश आनन्द नेशनल कोडीनेटर के कार्यक्रम भी होने चाहिए. सभी युवा बसपा से जुडेगें. युवाओं को अपने महापुरूषों से शिक्षा लेनी चाहिए उनके दादा परदादा पिताओं ने अपने खून पसीने से बसपा को बनाया है. हमें बसपा को मजबूत कर 2027 में बसपा की सरकार बनानी होगी.
मुख्य अतिथि के रूप में श्री सूरज सिहं ने युवा विचार गोष्ठी में बोलते हुये कहा कि अब समय आ गया है युवाओं को आगे आकर बसपा के संगठन में जिम्मेदारी लेनी होगी. बहन जी ने भी संगठन में 50% युवाओं को भागीदारी देने के लिये निर्देश दिया है. अगर 2027 में बसपा की सरकार बनती है तो हर घर में एक नौकरी दी जायेगी. युवाओं से आगे कहा कि कुछ लोग नीला गमछा पहन कर आपको बरगलाने का कार्य करेगें लेकिन हमें उसी का साथ देना है जिस नीले गमछे में हाथी का चिन्ह लगा हो.प्रताप सिहं बघेल, अजयशील गौतम, सुशील भण्डारी अपने अपने विचार रखे. उन्होने युवाओं से सावधान होने के लिए कहा. अजयशील गौतम ने सभी युवाओं को गीत के माध्यम से जोश भरने का कार्य किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल वर्मा ने की तथा संचालन अरविन्द मथुरिया ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीआर भौंसले, मनीष सोन, आशू गौतम, राजकुमार, प्रमोद पीप्पल, बच्चू सिहं, शैलेन्द्र मधुकर, सन्तोष चक, मनीष बौद्ध, बबलू चौधरी, जितेन्द्र कुमार, जेकी भाई नैतिक निगम, राकेश खन्ना, मनोज प्रजापति, चौ० फईम कुरैशी, सन्दीप मुखरईया, प्रवेश सागर, के०के० सामी, प्रेम जाटव पप्पू चौधरी बाल्मीकि सहित सैंकडों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.