आगरालीक्स…आगरा में सुबह युवक की तालाब में मिली लाश. 5 घंटे बाद युवती ने भी तालाब में लगाई छलांग…
आगरा के फतेहपुर सीकरी में प्राचीन तालाब है. शुक्रवार सुबह यहां एक 19 साल के युवक की लाश मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि दोपहर में एक युवती ने भी इस तालाब में छलांग लगा दी. हालांकि समय रहते हुए उसकी जान बचा ली गई. पुलिस अब दोनों ही मामलों की जांच कर रही है.सुबह मिली 19 साल के युवक की लाश
फतेहपुर सीकरी के ग्वालियर गेट के पास एक प्राचीन तालाब है. शुक्रवार सुबह तालाब में एक युवक की लाश मिली. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला. मृतक की पहचान 19 साल के अमन पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला बनी इसराइल के रूप में हुई. सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गए. पुलिस ने शव का पंचनामा भरा. लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक ने कुछ दिन पहले भी दरगाह के पास स्थित शाही तालाब में कूदने की कोशिश की थी. परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है जिसके बाद पंचनामा भर कर शव को सौंप दिया गया.
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी ही हुई थी कि दोपहर एक बजे सूचना मिली कि एक युवती ने भी ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मददसे युवती को तालब से बाहर निकाल लिया गया. समय रहते तालाब से निकालने जाने पर युवती की जान बच गई. उसकी पहचान 21 साल की उषा पुत्री दौलतराम निवासी कीली खाना के रूप में हुई है. पुलिस ने युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी.