Thursday , 28 May 2026
Home आगरा Agra News: ‘Sakshi Express’ rail coach restaurant opens at Agra Cantt…#agranews
आगरा

Agra News: ‘Sakshi Express’ rail coach restaurant opens at Agra Cantt…#agranews

224

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर शुरू हुआ ‘साक्षी एक्सप्रेस’ रेल कोच रेस्टोरेंट. आधुनिक सुविधाओं के साथ किया गया विकसित..जानें क्या है खासियत

आगरा कैंट स्टेशन के समीप यात्रियों एवं आमजन को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘साक्षी एक्सप्रेस’ नाम से रेल कोच रेस्टोरेंट का संध्या शर्मा द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता, सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक माल भाड़ा संजीव कुमार एवं रेस्टोरेंट ऑनर लक्ष्मीकांत दीक्षित उपस्थित रहे।

इस रेस्टोरेंट को पुराने रेलवे कोच को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित कर तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों और शहरवासियों को रेलवे थीम पर आधारित एक अनूठा अनुभव प्राप्त होगा। यहां बैठकर लोग ट्रेन के कोच के वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे। रेलवे प्रशासन द्वारा इस रेल कोच रेस्टोरेंट का आवंटन 12.82 लाख रुपये प्रतिवर्ष की दर से 05 वर्षों के लिए किया गया है, जिससे रेलवे को आगामी पांच वर्षों में लगभग 64 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस रेस्टोरेंट में यात्रियों और आम नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्नैक्स तथा पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई है। आकर्षक इंटीरियर और रेलवे थीम इसे और भी खास बनाते हैं। इस प्रकार की पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण भी होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यात्री एवं शहरवासी इस नई सुविधा का लाभ उठा सकते है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Grand closing ceremony of summer camp at Shyamlal Saraswati Shishu Vidya Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समर कैंप का भव्य...

आगरा

DM expressed strictness regarding pending cases…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने लंबित मुकदमों पर जताई सख्ती..महिलाओं, पॉक्सो और एससी-एसटी...

आगरा

Agra Live News: Devotees were overwhelmed by the sight of the dark clouds of Sawan at the Shrimathuradhish Ji temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमथुराधीश जी मंदिर में सावन की काली घटा के दर्शन...

आगरा

Agra Live News: Sharbati milk and buttermilk distributed to passersby on Ekadashi in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती...

error: Content is protected !!