आगरालीक्स…पत्नी मायके से नहीं आई तो दामाद ने रात को धमाका कर उड़ा दी ससुरालियों की नींद…पढ़ें पूरा मामला
आगरा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां दामाद ने ऐसा काम किया कि ससुरालियों की नींद हराम हो गई. नाराज दामाद ने ससुराल में बम रख दिया, जिसके तेज धमाके से ससुरालियों के साथ—साथ आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. ध्मााके से घर के दरवाजे और खिड़कियां क क्षतिग्रस्त हो गए. मकान मालिक ने अपने दामा पर बम रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

ये है मामला
थाना डौकी के झारपुर में रहने वाले लाखन सिंह के घर में सुबह करीब चार बजे तेज धमाका हुआ. धमाके से घरवाले चीखते चिल्लाते हुए घर से बाहर निकले. गांव में भी इससे अफरातफरी मच गई. सूचना पर पलिस अधीक्षक ग्रामीण सोमेंद्र मीणा, सीओ सौरभ कुमार पहुंचे. इस मामले में गृहस्वामी लाखन सिंह ने अपने दामाद पर घर में बम रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. लाखन सिंह का कनहा है कि उसका दामाद हरी सिंह निवासी कच्ची सराय ताजगंज अपराधी किस्म का है. इससे परेशान होकर लाखन सिंह की बेटी एक साल से अपने मायके रह रही है. इसको लेकर दामाद कई दिनों से धमकी भी दे रहा था. बताया जाता है कि रविवार को भी हरी सिंह पत्नी को बुलाने ससुराल आया था लकिन उसकी पत्नी ने जाने से साफ इनकार कर दिया. इसी खुन्नस में पति ने रात में किसी वक्त सुतली बम घर में रख दिया और जलती हुई अगरबत्ती उसमें लगा दी. सुबह तड़के धमाका हुआ.