आगरालीक्स…ताजमहल में फोटो सेशन हो रहे हैं, रील्स बनाई जा रही हैं. लेकिन आज हुआ सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़….पढ़िए पूरी खबर
आगरा का ताजमहल इस समय सोशल मीडिया के पर बने लोगों की आईडी पर फॉलोवर्स बढ़ाने का जबर्दस्त काम कर रहा है. हो भी क्यों न, ताजमहल पर हाल ही में फोटो सेशन और रील्स बनाने का क्रेज लोगों में जमकर देखा जा रहा है. लेकिन सोमवार को यहां सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी किया गया. स्मारक में कुछ लोग बैनर लेकर ताजमहल के अंदर पहुंच गए, जबकि ताजमहल में किसी भी प्रकार का कोई भी बैनर ले जाना सख्त मना है. इस मामले में एएसआई ने सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी है.
क्या है मामला
सोमवार को ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर कुछ लोग बैनर के साथ फोटो खिंचाते हुए नजर आए. बैनर पर कृषि महाविद्यालय हौशंगाबाद लिखा हुआ नजर आ रहा है. ताजमहल में सख्त सुरक्षा के बीच बैनर का अंदर जाना सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है. इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी गई है. विभागीय कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. यह जांच का विषय है.