आगरालीक्स…आगरा में यमुना में कूदा युवक. पुल पर खड़ी की बाइक और लगा दी नदी में छलांग. गोताखोर कर रहे तलाश
कस्बा जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकुटपुरा निवासी एक युवक ने मंगलवार सुबह कचौरा घाट स्थित यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी. लोगों ने युवक को ऐसा करते देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर थाना चित्राहाट पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को नदी में युवक की तलाश को उतार दिया गया है. बाइक के नंबर के आधार पर युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. युवक का नाम अनुज यादव निवासी मुकुटपुरा बताया गया है.