आगरालीक्स…आगरा में कुंभ से लौटी स्कॉर्पियो पलटी. हाइवे पर कार के सामने अचानक आए आवारा गोवंश. दो की मौत, चार घायल
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात कुंभ स्नान कर लौट रहे स्कार्पियो सवार हादसे का शिकार हो गए हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार कुंभ से लौट रहे राजस्थान के जालौर निवासी हनुमाना राम (27 वर्ष) पुत्र नेनाराम, विजय राम (32 वर्ष) पुत्र जोशाराम, ओटाराम (25 वर्ष) पुत्र पकाराम, बाबूलाल (42 वर्ष) पुत्र ओकराम, ओकराम पुत्र पकाराम, दिनेश (35 वर्ष) पुत्र पकाराम कुंभ स्नान करके घर वापस जा रहे थे।
इसी दौरान हाइवे पर पर मंडी गुड़ के निकट सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश के अचानक सामने आने पर उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में हनुमानराम व ओटाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बाकी के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया वही मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है