आगरालीक्स…अजब—गजब. घरवाले शादी नहीं कर रहे थे तो यमुना में कूदने पहुंच गया युवक…ऐसे बचाया
आगरा में एक अजब गजब मामला सामने आया है. इसमें एक युवक सुसाइड करने के लिए स्ट्रेची ब्रिज पर पहुंच गया और यमुना में कूदने की कोशिश करने लगा लेकिन तभी वहां आए एक युवक ने उसे किसी तरह बचा लिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई.
शादी न होने से तनाव में था
युवक ने पुलिस को बताया कि उसके घरवाले उसकी शादी नहीं कर रहे थे इसको लेकर वह तनाव में था और आत्महत्या करने का उसने कदम उठााना चाहा. पुलिस ने युवक के परिजनों को बुला लिया ओर उनके सुपुर्द कर दिया.