आगरालीक्स…बड़ा हादसा, बहन को लेने जा रहे दो युवकों की कार एक्सीडेंट में मौत. खड़े कैंटर से टकराई कार
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में आज शाम को दो युवकों की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई. इसमें एक युवक अपने दोस्त के साथ रक्षाबंधन पर अपनी बहन को लेने जा रहा था लेकिन मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास पर उनकी कार खड़े कैंटर में जा घुसी. हादसे में दोनों की मौत हो गई.
मक्खनपुर के ही रहने वाले योगेंद्र अपने दोस्त अनिल के साथ बहन को लेने कार से राजा के लाल गांव जा रहे थे. नए बाईपास पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास इनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही इनकी मौत हो गई. चिकित्सकों ने दोनेां को मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई तो वो भी मौके पर आ गए. परिवार में कोहराम मच गया है.