आगरालीक्स…आगरा में पटरी में फंसी युवक की बाइक. फाटक बंद होने पर बाइक निकाल रहा था. शंटिंग इंजन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत….
आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय बाइक सवार युवक की शंटिंग इंजन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई. युवक फाटक बंद होने के बाद भी बाइक निकला रहा था लेकिन उसकी बाइक पटरी में फंस गई, जब तक युवक वहां से हटता शंटिंग इंजन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे कटकर उसकी मौत हो गई.

ये है पूरा मामला
मथुरा के थाना फरह के गांव बरौदा में रहने वाला 24 वर्षीय रवि पुत्र राजेंद्र प्रसाद गांव से अछनेरा परचून का सामान लेने आया था. फाटक संख्या 19 पर बंद रेलवे फाटक को पार करते समय उसकी बाइक पटरी के बीच में फंस गई. इसी दौरान शंटिंग इंजन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया जिससे कटकर रवि की दर्दनाक मौत हो गई. उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
अंडरपास के निर्माण के कारण फाटक है बंद
बता दें कि फाटक के पास अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण फाटक को बंद कर दिया गया है. मौके पर किसी भी गेटमैन सहित अन्य कर्मी की तैनाती नहीं है जिसके कारण यहां से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं.