आगरालीक्स ….आगरा में हॉस्टल जाने के लिए निकला युवक एक महिला के घर से निकलते हुए दिखाई दिया, कुछ देर बाद ही युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

आगरा के थाना कागरौल के नगा गांव में शनिवार शाम को संदीप पुत्र फाल सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था, संदीप घर पर हास्टल जाने की कहकर निकला था। परिजनों ने शव मिलने के बाद घर से हास्टल तक के सीसीटीवी की जांच की। एक सीसीटीवी में संदीप एक महिला के घर से निकलते हुए दिखाई दिया।
फोन पर महिला से करता था बात
परिजनों का कहना है कि संदीप से फोन पर महिला बात करती थी उसे अपनी बातों में महिला ने फंसा लिया था। उस दिन भी महिला ने ही फोन कर अपने घर बुलाया था, वह हास्टल की कहकर महिला के घर गया। कुछ देर बाद वह महिला के घर से निकलते हुए दिखाई दिया। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए दो महिला सहित चार के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। संदीप की घड़ी और मोबाइल भी गायब हैं। जांच की जा रही है।
कांसेप्ट फोटो