आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले छाएंगे बादल. होली निकलते ही गर्मी दिखाएगी अपने तेवर. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में होली से पहले मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च को आगरा में घने बादल छा सकते हैं. शाम के समय इसका अधिक असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा होली वाले दिन भी बादल छा सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी और तापमान तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा.