आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा में ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग के पास बैरियर पर रोकने के बाद कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस ने दबोचा, जांच में जुटी टीम।
आगरा में सोमवार सुबह अर्टिगा कार सवार दो युवक ताजमहल पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास अमरूद टीला पर बने पुलिस बैरियर पर पहुंचे और बैरियर से अंदर जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें ताजमहल के 500 मीटर के क्षेत्र में वाहन प्रतिबंधित होने के कारण अंदर जाने से रोक दिया। इस पर युवकों की पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया।
वापस लौटते समय की फायरिंग
पुलिस से विवाद होने के बाद युवक कार में बैठे और कार को वापस ले जाने लगे, थोड़ा आगे निकलते ही कार सवार युवकों ने एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने सीसीटीवी से कार की पहचान की और कार सवार को पकड़ लिया है।