आगरालीक्स:…Agra News: आगरालीक्स:…आगरा में युवक युवतियां जिस तरह से मूवी में करारे नोट पर सिंथेटिक ड्रग्स से युवा नशा करते हैं उसी तरह लाइन का नशा कर रहे हैं, तीन अरेस्ट।। ( Agra News: Youth use Synthetic drugs, Three MDA supplier arrested#Agra)
आगरा की सिकंदरा पुलिस ने ड्रग्स बेचने के आरोप में तीन युवकों का अरेस्ट किया है। इनके पास से 12.6 ग्राम सफेद पाउडर जब्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि सफेद पाउडर सिंथेटिक ड्रग एम्फैटेमिन यानी एमडीए है। इससे युवक और युवतियां नशा करते हैं।
मूवी की तरह से लाइन का करते हैं नशा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आगरा में युवा इसे लाइन का नशा कहते हैं जिस तरह से मूवी में दिखाया जाता है कि करारे नोट पर सफेद पाउडर की लाइन बनाने के बाद उसे रोल करते हैं और नाक के रास्ते अंदर खींचते हैं इसी तरह से युवा एमडीए का नशा करते हैं इसे लाइन का नशा करते हैं क्योंकि एमडीए की लाइन करारे नोट और करारे कागज में खींचकर नशा किया जाता है।
एक ग्राम की पुड़िया सात हजार, व्हाटस पर डिमांड
पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है, युवकों के साथ ही युवतियां भी नशा करती हैं। देह व्यापार से जुड़े युवक और युवतियां इस नशे को सबसे ज्यादा करते हैं। पुराने ग्राहकों को ही एमडीए दिया जाता है, व्हाटस एप पर डिमांड आने के बाद एक ग्राम की पुड़िया सप्लाई की जाती है, इस एक ग्राम की पुड़िया की कीमत छह से सात हजार रुपये होती है।
इन्हें किया गया अरेस्ट , डेविड की तलाश
पुलिस ने बसई खुर्द ताजगंज के रहने वाले पवन निगम, नाई की मंडी निवासी नदीम खान और मुरली नगर ताजगंज निवासी मोहित राठौर को अरेस्ट किया है। इन्हें एमडीए ताजगंज निवासी डेविड सप्लाई करता था पुलिस डेविड की तलाश में जुटी हुई है।