आगरालीक्स…अयोध्या में उत्सव, आगरा में हर्ष. जन्मभूमि में डोले पर घूमे श्रीराम तो आगरा में हुए भंडारे…
500 वर्ष से अधिक लम्बे समय की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से हर्षित व मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अग्रवाल महासभा ने भंडारे का आयोजन किया। कैलाशपुरी रोड स्थित हलवाई की बगीची मंदिर में श्रीराम का विधि विधान से पूजन किया गया। श्रीराम के भजन गाए गए। भंडारे का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल व तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग ने श्रीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूड़ी, सब्जी, गजक, हलवा चने का भोग लगाया। इसके उपरान्त सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
अध्यक्ष विनोद गोयल व महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने कहा कि लम्बे समय के इंतजार व संघर्ष के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई जब राम लला अयोध्या स्थित मंदिर में बिराजेंगे। समस्त देशवासियों के लिए यह हर्ष का विषय है। ईश्वर क प्रार्थना की गई की सुख शांति से अयोध्या में कार्यक्रम सम्पन्न हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र गोयल, मुख्य व्यवस्थापक कुलवन्त मित्तल, रामरतन मित्तल, साकेत अग्रवाल, जीवनलाल मित्तल, सीताराम अग्रवाल, लक्ष्मीनायारण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, अनूप अग्रवाल, फूलचंद बंसल, सतीश गर्ग, देवेन्द्र बंसल, सुभाष गर्ग, शैलेन्द्र बंसल, बृजेश अग्रवाल, वीरेन्द्र जैन आदि उपस्थित थे।