आगरालीक्स… आगरा नगर निगम के चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन के जुलूस में रैला उमडा, उनका जगह जगह स्वागत किया गया। जुलूस का एक सिरा आगरा कालेज ग्राउंड पर था तो दूसरा सूरसदन स्थित रामरघु अस्पताल पर।
भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन सोमवार सुबह अपने निवास पर अपनी बहनों से टीका करा आशीर्वाद लेकर सबसे पहले बल्केश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे। वहां पूजा अर्चना करने के बाद मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। किनारी बाजार होते हुये फुब्बारा चैक पहुंचे, यहां अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां लगी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। यहां से वे सीधे आगरा कालेज ग्राउंड पर पहुंचे जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता पहले से ही मौजूद थे। उनके यहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनको फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौके पर महापौर प्रत्याषी नवीन जैन का समाजिक संगठनों व व्यापारीक संगठनों ने भी स्वागत किया, जिनमें अग्रवाल संगठन, शांतिनाथ युवा मंडल, बघेल समाज, भाजपा के रावली मंडल, पांडव ग्रुप, ब्राहम्ण संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएषन इत्यादि संगठन प्रमुख थे।
स्वच्छता अभियान का रखा ध्यान
आगरा होगा विश्व का सुंदर शहर
भाजपा से मेयर प्रत्याशी नवीन जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है, ये ऐसा मौका है कि जब हम दोनों ही सरकारों के सहयोग से शहर का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक बार कांग्रेस के एक केंद्रीय मंत्री ने इस शहर को विश्व का सबसे गंदा
शहर बताया था। मेयर बनने के बाद पहला काम आगरा को विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाना होगा। सभा को संबोधित करने वालों में सांसद रामशंकर कठेरिया, पूुर्व मंत्री रविकांत गर्ग , मंत्री उत्तर प्रदेष सरकार एसपी सिंह बघेल,, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय षिवहरे, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, डा जीएस धर्मेष, राम प्रताप सिंह चैहान, चैधरी उदयभान, केषो मेहरा, पुरूषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता, पूर्व मेयर अंजुला महौर, टीएन अग्रवाल, कमल वाल्मीकी, नागेंद्र दुबे गामा, भानु महाजन, हेमेंद्र भेजवानी, राजकुमार गुप्ता, दीपक ढल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, महानगर महामंत्री व उपाध्यक्ष सभी वार्डों के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि थे। संचालन अष्वनी वषिष्ठ ने किया।
इस मौके पर महापौर प्रत्याषी नवीन जैन का समाजिक संगठनों व व्यापारीक संगठनों ने भी स्वागत किया, जिनमें अग्रवाल संगठन, शांतिनाथ युवा मंडल, बघेल समाज, भाजपा के रावली मंडल, पांडव ग्रुप, ब्राहम्ण संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएषन इत्यादि संगठन प्रमुख थे।
स्वच्छता अभियान का रखा ध्यान
भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन की सभा व जुलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान का भी ध्यान रखा, उन्होंने पानी के पाउच आदि से परेहेज किया, पानी के लिए केंपर रख बाये गये थे। जिससे कचरा न फैले।