आगरालीक्स..(योगेंद्र दुबे). . आगरा के नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन थर्ड डिवीजन रहे, लोकतंत्र भी थर्ड डिवीजन रहा। सपा से लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
आगरा में 22 नवंबर को मतदान हुआ था। आगरा नगर निगम में 1267595 मतदाताओं को वोट डालने थे लेकिन 505937 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया, यानी 40 .02 मतदान हुआ। ये आंकडे बताते हैं कि नगर निगम के मेयर और पार्षदों को 40. 02 फीसद लोगों ने चुना है। जबकि 59 .81 फीसद लोग मतदान की प्रक्रिया में शामिल ही नहीं हुए, इसमें भी 72 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर यह बता दिया है कि उन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है। इस तरह आगरा में लोकतंत्र थर्ड डिवीजन रहा और 40. 02 मतदान हुआ।
74 हजार वोट से जीते लेकिन थर्ड डिवीजन

आगरा में भाजपा के नवीन जैन ने रिकॉर्ड 74 हजार वोट से जीत दर्ज की है लेकिन उनकी जीत भी थर्ड डिवीजन है। नगर निगम चुनाव में 505937 वोट पडे थे, इसमें से भाजपा के नवीन जैन को 42. 77 (217881) वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे बसपा के दिगंबर सिंह धाकरे को 28.18 (143559) मिले हैं।
भाजपा और बसपा को छोड सभी की जमानत जब्त

नगर निगम चुनाव में भाजपा के नवीन जैन और बसपा के दिगंबर सिंह धाकरे को छोडकर अन्य सभी 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है, वे न्यूनतम वोट भी नहीं लेकर आ सके हैं।
प्रत्याशी पार्टी वोट मिले फीसद
नवीन कुमार जैन भारतीय जनता पार्टी 217881 42.77
दिगम्बर सिंह बहुजन समाज पार्टी 143559 28.18
सपा, आप, कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त
प्रत्याशी पार्टी वोट मिले फीसद
राहुल चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी 49788 9.77 जमानत जब्त
चौधरी बशीर निर्दलीय 35243 6.92 जमानत जब्त
विनोद बंसल कांग्रेस 22554 4.43 जमानत जब्त
विमल निर्दलीय 10986 2.16 जमानत जब्त
लोचन चौधरी राष्ट्रीय लोक दल 5373 1.05 जमानत जब्त
राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी 5219 1.02 जमानत जब्त
सुमन श्रीवास्तव निर्दलीय 4834 0.95 जमानत जब्त
महावीर सिंह निर्दलीय 3421 0.67 जमानत जब्त
हरीश उ स्वतन्त्र जनताराज पार्टी 3360 0.66 जमानत जब्त
अशोक निर्दलीय 2210 0.43 जमानत जब्त
महेश कुमार चौधरी निर्दलीय 1295 0.25 जमानत जब्त
नोटा 3671 0.72