अलीगढलीक्स.. (चमन शर्मा).. अलीगढ नगर निगम चुनााव में लोकतंत्र सेकेंड डिवीजन के करीब पहुंचा, बसपा और भाजपा थर्ड डिवीजन रहे, सपा, कांग्रेस, आप की जमानत जब्त हो गई।
अलीगढ नगर निगम में 612237 मतदाताओं में से 303667 मतदाताओं ने वोट डाले। यानी 49.61 फीसद मतदान हुआ, यह थोडा और बढता तो लोकतंत्र सेकेंड डिवीजन तक पहुंच सकता था। यहां करीब 50 फीसद मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल नहीं किया है, जो मेयर चुने गए हैं वे 50 पफीसद जनता के वोट से चुने गए हैं।
बसपा और भाजपा थर्ड डिवीजन
अलीगढ नगर निगम चुनाव में बसपा प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान ने 10011 वोट से भाजपा प्रत्याशी
राजीव कुमार को हराया। मगर, मेयर बने बसपा प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान को 125682 यानी 41.39 फीसद वोट मिले हैं और वे थर्ड डिवीजन रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार को 115671 यानी 38.09 फीसद वोट मिले हैं वे भी थर्ड डिवीजन रहे हैं।
बसपा और भाजपा ने में कांटे की टक्कर
मु० फुरकान बहुजन समाज पार्टी 125682 41.39
राजीव कुमार भारतीय जनता पार्टी 115671 38.09
सपा, कांग्रेस सहित 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
मधूकर शर्मा कांग्रेस 25837 8.51 जमानत जब्त
मुजाहिद किदवई समाजवादी पार्टी 16510 5.44 जमानत जब्त
गवर्नर सिंह स्वतन्त्र जनताराज पार्टी 7424 2.44 जमानत जब्त
प्रतीक चौधरी राष्ट्रीय लोक दल 4104 1.35 जमानत जब्त
मोनिका थापर आम आदमी पार्टी 3842 1.27 जमानत जब्त
दिलीप कुमार शर्मा पीस पार्टी 814 0.27 जमानत जब्त
सत्यप्रकाश निर्दलीय 736 0.24 जमानत जब्त
बब्बे कुमार निर्दलीय 571 0.19 जमानत जब्त
प्रदीप कुमार निर्दलीय 406 0.13 जमानत जब्त
दीपक अग्रवाल निर्दलीय 394 0.13 जमानत जब्त
प्रेम सिंह मोहन लाल निर्दलीय 278 0.09 जमानत जब्त
नोटा 1398 (0.46%)