आगरालीक्स…… आगरा में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए आज से नामांकन। प्रत्याशी, प्रस्तावक सहित चार को ही मिलेगा प्रवेश। जानें पूरी प्रक्रिया।

सुबह 11 बजे से नगर निगम और पांच तहसील में प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदने के साथ जमा भी कर सकेंगे। जानें पूरी प्रक्रिया।
नगर निगम के मेयर और 100 वार्ड के पार्षदों के लिए नामांकन मंगलवार सुबह 11 बजे से श्ुारू होगा। नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी के नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही जमा कराने के लिए कक्ष संख्या 117 को तैयार किया गया है। जबकि 100 पार्षदों के लिए 20 केबिन बनाए गए हैं। एक कक्ष में पांच वार्ड के प्रत्याशियों के आवेदन की व्यवस्था की गई है।
17 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं नामांकन
निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने की तिथि 11 से 17 अप्रैल तक है। अंतिम दो दिन सबसे ज्यादा नामांकन पत्र जमा किए जाते हैं। इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं।
ये है व्यवस्था
नगर निगम
मेयर पद प्रत्याशी नगर निगम कक्ष संख्या 117
पार्षद पद प्रत्याशी हरीपर्वत जोन में 20 कक्ष
तहसील सदर
स्वामीबाग और दयालबाग नगर पचायत के अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए नामांकन होंगे
एत्मादपुर तहसील
एत्मादपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों के नामांकन होंगे
बाह तहसील
बाह और पिनाहट के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों के नामांकन होंगे
किरावली तहसील
नगर पालिका फतेहपुरसीकरी और नगर पंचायत अछनेरा व किरावली के नामांकन होंगे
खेरागढ़ तहसील
खेरागढ़ और जगनेर नगर पंचायत के लिए नामांकन होगा
फतेहाबाद तहसील
शमसाबाद नगर पालिका परषिद के अध्यक्ष और फतेहाबाद नगर पंचायत के लिए नामांकन