आगरालीक्स …आगरा की उत्तर विधानसभा के लिए 19 मई को मतदान होगा, 17 मई को अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें बंद हो जांएगी, प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
आगरा में 10 अप्रैल को भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत के बाद खाली उत्तर विधानसभा के लिए 19 मई को मतदान होना है। गुरुवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर तीन बजे सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि 17 मई की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 18 मई की दोपहर से मंडी समिति से 438 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 19 मई की सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उप चुनाव के चलते आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 19 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी दुकानें, स्कूल-कॉलेज, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय सहित अन्य संस्थान बंद रहेंगे।
दो दिन दुकानें रहेंगी बंद
उप चुनाव के चलते 17 मई की शाम छह बजे से आगरा उत्तर विस क्षेत्र की सभी शराब की दुकानें व भांग के ठेके बंद हो जाएंगे। दुकानें 19 तक बंद रहेंगी।
फाइल फोटो