आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात होटल कारोबारी की कार पर एक्सयूवी सवार लोगों ने फायरिंग कर दी, इससे कारोबारी दहशत में आ गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार की रात को होटल कारोबारी मुकेश शर्मा की आडी कार जेपी हॉस्पिटल, फतेहाबाद पर घर के सामने खडी हुई है। एक्सयूवी सवार युवकों ने उनकी आडी पर फायरिंग कर दी, एक के बाद एक कई फायर करने पर लोग दहशत में आ गए। लोगों के आने के बाद फायरिंग कर रहे युवक भाग खडे हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।