आगरालीक्स… स्पेन के आतंकी हमले के समय आगरा का दंपति अपने शोरूम में छिप गया, उसने आतंकी हमले में 13 मौत के दिल दहला देने वाले हादसे को अपनी आंखों से देखा, आगरा का दंपति ठीक है।
गुरुवार को स्पेन के बार्सिलोना और केम्ब्रिल्स में आतंकी हमले में 13 की मौत और 100 लोग घायल हो गए। आगरा के मारुति स्टेट निवासी अमित अपनी मां कविता पत्नी महक और बच्चे के साथ लास रैमब्लॉस स्पेन में रह रहे हैं। यह सबसे भीडभाड वाला क्षेत्र है। उनका वहां एक ज्वैलरी शोरूम है , आतंकी हमले के समय वे अपने शोरूम में थे। हमले के बाद चीख पुकार मचने लगा, वे अपने शोरूम में बंद हो गए। पुलिस ने चारों तरफ से उसे घेर लिया। आतंकियों ने यहूजी रेस्टोरेंट में लोगों को बंधक बना लिया, वे अपने शोरूम में छिपे रहे, पुलिस के आने के काफी देर बाद उन्हें शोरूम से बाहर निकाला गया।
आतंकी हमले के बाद स्पेन में सुरक्षा कडी
आगरा के तमाम लोग स्पेन में हैं, आतंकी हमले के बाद वहां कडी सुरक्षा कर दी गई है, शुक्रवार को स्पेन में लोगों में दहशत थी लेकिन बाजार खुले,
किया टिवीट
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, हमले में किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. स्वराज ने आगे लिखा कि वह स्पेन स्थित भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में हैं. वहीं, स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने किसी भी इमरजेंसी के लिए एक नबंर भी जारी किया है. इमरजेंसी के समय आप इस नंबर पर +34-608769335 संपर्क कर सकते हैं.